एमएलसी चुनाव के चलते चंदौली में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अवकाश
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिले के सभी विद्यालयों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा।
चंदौली

7:51 PM, Oct 22, 2026
23 अक्टूबर को मतदान के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर जारी हुआ आदेश, सभी बोर्डों के विद्यालयों पर होगा लागू
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिले के सभी विद्यालयों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित स्कूल भी बंद रहेंगे।
Advertisement
अधिकारियों ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस अवकाश के चलते शुक्रवार को जिले के स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई स्थगित रहेगी।
