परीक्षा के चलते धानापुर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि बदली, अब 23 नवंबर को होगा आयोजन
धानापुर (चंदौली)। विकासखंड धानापुर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह प्रतियोगिता 21 नवंबर को आयोजित होनी थी, लेकिन परीक्षा के चलते अब इसका आयोजन 23 नवंबर को अमरवीर इंटर कॉलेज, धानापुर में कराया जाएगा। इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह ने दी।
dhanapur, chandauli

6:57 PM, Nov 19, 2026
21 नवंबर को प्रस्तावित प्रतियोगिता अब अमरवीर इंटर कॉलेज में होगी, बीईओ अश्वनी सिंह ने दी जानकारी
धानापुर (चंदौली)। विकासखंड धानापुर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह प्रतियोगिता 21 नवंबर को आयोजित होनी थी, लेकिन परीक्षा के चलते अब इसका आयोजन 23 नवंबर को अमरवीर इंटर कॉलेज, धानापुर में कराया जाएगा। इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह ने दी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बीआरसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह ने की। इसमें शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, नोडल शिक्षक, संकुल शिक्षक, खेल अनुदेशक एवं अन्य शिक्षक शामिल हुए।
Advertisement
बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ अश्वनी सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने शिक्षकों से आपसी समन्वय बनाकर प्रतियोगिता को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलना चाहिए, जिससे खेल गतिविधियों के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास हो सके। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। अब सभी तैयारियां 23 नवंबर को होने वाली ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर की जा रही हैं।
