ठंड के चलते चन्दौली में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद
तापमान में अत्यधिक गिरावट को देखते हुए छात्रहित में जिलाधिकारी महोदय से दिनांक 05 जनवरी 2026 को हुई वार्ता एवं प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त शिक्षा बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 01 से 08वीं तक का पठन-पाठन 10 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।
चंदौली

8:39 PM, Jan 5, 2026
चन्दौली। तापमान में अत्यधिक गिरावट को देखते हुए छात्रहित में जिलाधिकारी महोदय से दिनांक 05 जनवरी 2026 को हुई वार्ता एवं प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त शिक्षा बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 01 से 08वीं तक का पठन-पाठन 10 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।
Advertisement
वहीं कक्षा 09 से 12वीं तक की कक्षाएं एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। साथ ही विद्यालय स्तर पर ठंड से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में जनपद के सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक (समस्त शिक्षा बोर्ड से संचालित विद्यालय) को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के पालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
