नाली अवरुद्ध होने से सड़क पर जमा हुआ नाबदान का पानी, ग्रामीण परेशान
शहाबगंज (चंदौली)। चकिया विकासखंड के हरीपुर गांव में नाली अवरुद्ध होने के कारण नाबदान का गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी से होकर गुजरने को लोग विवश हैं। समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।
शहाबगंज, चंदौली

10:37 AM, Nov 8, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सगंदे पानी से होकर गुजरने को विवश ग्रामीण, उच्चाधिकारियों से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
शहाबगंज (चंदौली)। चकिया विकासखंड के हरीपुर गांव में नाली अवरुद्ध होने के कारण नाबदान का गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी से होकर गुजरने को लोग विवश हैं। समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार, नाली का पानी सड़क पर जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। विशेषकर पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदे पानी के जमाव से गांव में गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है।
Advertisement
इस संबंध में पूर्व प्रधान श्रीनिवास पाण्डेय, शंकर पासवान, रामशरण पासवान, भुआल गोंड और रणजीत यादव ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाली की सफाई कराकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सके।
