टैंकर से डीजल चोरी करते चालक व सहयोगी गिरफ्तार, उपकरण व तेल बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शोएब अहमद (36 वर्ष) व प्रद्दुम (23 वर्ष), निवासी ग्राम रेमा थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 219/2026, धारा 305(b), 334(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1:37 PM, Apr 13, 2026
चंदौली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर थाना पुलिस ने टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा करते हुए चालक सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से टैंकर, चोरी किया गया डीजल और तेल कटिंग से जुड़े उपकरण भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए भारत पेट्रोलियम के टैंकर संख्या WB11C5594 का लॉक तोड़कर डीजल चोरी करते हुए चालक और उसके सहयोगी को पकड़ लिया। इस दौरान मौके से करीब 8 लीटर डीजल, एक प्लास्टिक बाल्टी, तीन मीटर पाइप और अन्य उपकरण बरामद किए गए।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शोएब अहमद (36 वर्ष) व प्रद्दुम (23 वर्ष), निवासी ग्राम रेमा थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 219/2026, धारा 305(b), 334(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल, उपनिरीक्षक सभाजीत यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल रहे।