सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पड़ा भारी, चकरघट्टा पुलिस ने 27 लोगों पर की कार्रवाई
चन्दौली। सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर अनावश्यक रूप से घूमने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ चकरघट्टा पुलिस ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की।
चकरघट्टा, चंदौली

10:55 PM, Sep 8, 2026
चन्दौली। सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर अनावश्यक रूप से घूमने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ चकरघट्टा पुलिस ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक मार्गों और स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान शराब के नशे में सार्वजनिक स्थानों पर घूमते और शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति में पाए गए लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान किया गया।
Advertisement
कार्रवाई की जद में चकरघट्टा, नौगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के अलावा मिर्जापुर तथा सोनभद्र जिले के निवासी भी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। अभियान में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम शामिल रही।
