नाथूपुर की डॉ. रिति सिंह का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन
चहनियां। क्षेत्र के नाथूपुर (टांडाकला) निवासी सेवानिवृत्त जेलर अवध नारायण सिंह की पुत्री डॉ. रिति सिंह का चयन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के अंतर्गत शंकरपुर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
चहनिया, चंदौली

माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करतीं डॉ. रिति सिंह।
7:01 PM, Aug 25, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनियां। क्षेत्र के नाथूपुर (टांडाकला) निवासी सेवानिवृत्त जेलर अवध नारायण सिंह की पुत्री डॉ. रिति सिंह का चयन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के अंतर्गत शंकरपुर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. रिति सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वह सेवानिवृत्त जेलर अवध नारायण सिंह की पुत्री तथा स्वर्गीय राजनाथ सिंह की पौत्री हैं। उनके असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन की खबर मिलते ही नाथूपुर सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि डॉ. रिति सिंह की सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
Advertisement
क्षेत्रवासियों ने डॉ. रिति सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
