सिद्धपीठ धाम खड़ान बाबा की तपोभूमि पर संपन्न हुआ दहेज रहित विवाह, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया आशीर्वाद
धानापुर (चंदौली)। क्षेत्र के सिद्धपीठ धाम खड़ान स्थित श्री श्री 1008 परमहंस बाबा प्रसन्नदास जी महाराज की पावन तपोभूमि पर आपसी सहमति से दहेज रहित विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
चंदौली

4:39 PM, Nov 21, 2026

जानकारी के अनुसार, बहेरी निवासी अंगद बिंद एवं उनकी पत्नी तेतरा देवी की पुत्री कौशल्या देवी का विवाह खोर डुहिया निवासी सेतू बिंद एवं उनकी पत्नी सोमरी देवी के पुत्र बजरंगी बिंद के साथ दोनों परिवारों की आपसी रजामंदी से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवदंपती ने बाबा की पावन समाधि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया।
सिद्धपीठ धाम में वर्ष 2007 से ही माता-पिता की इच्छा के अनुसार गरीब परिवारों की कन्याओं का एकल विवाह अथवा सामूहिक विवाह कराया जाता है। इस पुनीत कार्य की जिम्मेदारी धानापुर सेक्टर तीन के जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह प्रतिवर्ष निभाते आ रहे हैं। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद देने के साथ ही दोनों परिवारों को खुशी-खुशी विदा किया।
Advertisement
इस अवसर पर सहलू बिंद, बचलू बिंद, मुरली बिंद, मनोहर बिंद, बसंत बिंद, अंगद, विजयी, बल्ली बिंद, राधिका, रेखा, सुरेखा, मानी देवी, शहराजी, सुदामी देवी, हरिचरण गोंड, विनोद पांडेय, शैलेंद्र सिंह सहित कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।