चकिया में डोमन मंसूरी हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
चकिया। थाना चकिया पुलिस ने डोमन मंसूरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर डोमन की पत्थर से प्रहार कर हत्या की थी। मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
चकिया, चंदौली

4:05 PM, Aug 27, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया। थाना चकिया पुलिस ने डोमन मंसूरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर डोमन की पत्थर से प्रहार कर हत्या की थी। मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
ग्राम भीषमपुर निवासी नसीबून बेगम ने 17 अगस्त को चकिया थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके पति डोमन मंसूरी (36) 10 अगस्त की रात काम के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 12 अगस्त को उनका शव जलेबिया मोड़ पहाड़ी पर संदिग्ध अवस्था में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और मुंह पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई।
मृतक की पत्नी ने गांव के ही सलमान पुत्र तसउवर और शंभू पुत्र रमेश चौधरी पर हत्या का संदेह जताते हुए बताया था कि दोनों ने पूर्व में उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक विवेचना में सामने आया कि 10 अगस्त की रात शंभू ने अपने साथी सलमान के साथ डोमन को जलेबिया मोड़ पहाड़ी के जंगल में ले जाकर पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी।
Advertisement
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह 6:40 बजे शंभू पुत्र रमेश चौधरी निवासी भीषमपुर को बैरा पहाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में दूसरे आरोपी सलमान की गिरफ्तारी तथा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी: शंभू पुत्र रमेश चौधरी, निवासी ग्राम भीषमपुर, थाना चकिया।
पुलिस टीम: थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, कांस्टेबल राकेश यादव और रिजर्व कांस्टेबल सुमित मिश्रा।
