आंधी-तूफान से हुए नुकसान का डीएम ने लिया जायजा, 24 घंटे में राहत राशि देने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंधी-तूफान से फसलों, मकानों, बिजली व्यवस्था, पेड़ों तथा अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन कराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन परिवारों को आपदा से क्षति हुई है, उन्हें मुख्यमंत्री राहत मद से 24 घंटे के भीतर मुआवजा राशि उनके खाते में उपलब्ध कराई जाए।
चंदौली

10:14 PM, May 14, 2026
जमशोती, जयमोहनी, माझगावा, तिवारीपुर व तेन्दुहान समेत कई गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण
चंदौली। जनपद में आए तेज आंधी-तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गुरुवार को नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सुदूर गांवों जमशोती, जयमोहनी, माझगावा, तिवारीपुर, तेन्दुहान सहित अन्य गांवों का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंधी-तूफान से फसलों, मकानों, बिजली व्यवस्था, पेड़ों तथा अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन कराया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन परिवारों को आपदा से क्षति हुई है, उन्हें मुख्यमंत्री राहत मद से 24 घंटे के भीतर मुआवजा राशि उनके खाते में उपलब्ध कराई जाए।
डीएम ने ग्रामीणों से पेयजल व्यवस्था, टैंकरों से पानी की आपूर्ति तथा गांव में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक दैविक आपदा है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी को नुकसान हुआ है तो तत्काल लेखपाल या उप जिलाधिकारी को सूचना दें, ताकि शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, उप जिलाधिकारी विकास मित्तल, तहसीलदार राहुल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद