बाढ़ प्रभावित चूरमूली गांव पहुंचे डीएम, राहत व्यवस्था का लिया जायजा
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित चूरमूली गांव का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। डीएम ने अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने तथा प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए।
चंदौली

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंदौली
3:07 PM, Sep 3, 2026
फसल, मकान और पशुधन की क्षति का जल्द सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित चूरमूली गांव का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। डीएम ने अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने तथा प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ के पानी से घिरे गांव में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने भोजन, राशन किट, शुद्ध पेयजल और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Advertisement
डीएम ने तहसीलदार और क्षेत्रीय लेखपाल को बाढ़ से हुए नुकसान का पारदर्शी और त्वरित आकलन करने को कहा। उन्होंने फसल, मकान और पशुधन की क्षति का सटीक सर्वे कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र प्रभावितों को समय से आर्थिक सहायता दिलाई जा सके। लेखपालों को क्षेत्र में कैंप कर ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखने को भी कहा।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, क्लोरीन की गोलियों का वितरण और पशुओं का टीकाकरण नियमित रूप से कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान राजस्व टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।