मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के दिए निर्देश
चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत शनिवार को विशेष अभियान दिवस के दूसरे दिन जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चंदौली

5:25 PM, Nov 22, 2026

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं निर्वाचन कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर जोर दिया।
Advertisement
उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक करें। साथ ही प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि विशेष अभियान का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में पात्रतानुसार पंजीकरण कराएं।