भारी बारिश से जलजमाव पर सख्त हुए डीएम, अधिकारियों को दी चेतावनी
चंदौली। जिले में हुई भारी बारिश के बाद कई स्थानों पर जलजमाव और आवागमन प्रभावित होने की सूचना पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग गुरुवार को स्वयं स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे। इलिया रोड और सदर ब्लॉक के नरसिंहपुर गांव में जलभराव की स्थिति देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चंदौली

5:50 PM, Aug 27, 2026
इलिया रोड पर जेटिंक मशीन से साफ कराया गया जाम नाला, नरसिंहपुर में जल निकासी के निर्देश
चंदौली। जिले में हुई भारी बारिश के बाद कई स्थानों पर जलजमाव और आवागमन प्रभावित होने की सूचना पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग गुरुवार को स्वयं स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे। इलिया रोड और सदर ब्लॉक के नरसिंहपुर गांव में जलभराव की स्थिति देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इलिया रोड के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि हाईवे के नीचे से गुजरने वाली क्रॉस पुलिया और मुख्य नाला जाम होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। सूचना मिलते ही जेटिंक मशीन लगाकर नाले की सफाई शुरू करा दी गई, जिसके बाद पानी की निकासी तेजी से होने लगी। अधिकारियों ने बताया कि नाले की पूरी तरह सफाई कराए जाने के बाद जल निकासी सुचारु हो जाएगी।
Advertisement
इसके बाद जिलाधिकारी नरसिंहपुर गांव पहुंचे। यहां बारिश के पानी की समुचित निकासी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर और चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश से प्रभावित सभी क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जलजमाव के कारण आमजन को होने वाली परेशानी के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसडीएम सदर और अधिशासी अभियंता को सभी प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जल निकासी व्यवस्था बहाल होने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।