डीएम और एसपी ने पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, नई परंपरा शुरू करने पर रोक
चंदौली। आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
चंदौली

2:50 PM, Oct 9, 2026

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजन पूर्व से निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही कराए जाएं। किसी भी स्थिति में नई परंपरा शुरू न की जाए। उन्होंने दुर्गापूजा पंडालों में विद्युत तारों और कनेक्शनों की जांच कराकर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने को कहा गया। वहीं, रावण दहन स्थलों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखने और अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों और आयोजन स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर कराने को कहा। त्योहारों के दौरान आवागमन में बाधा न हो, इसके लिए छुट्टा पशुओं के प्रबंधन पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए बाजारों में पनीर, खोया और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने को भी कहा गया। मिलावट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
Advertisement
डीएम और एसपी ने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और त्योहारों से जुड़ी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा, ताकि जनपद में सभी पर्व शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो सकें।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।