जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने बीडीओ अमित कुमार से मिलकर योजनाओं के लाभ हेतु कैंप लगाने की मांग की
धानापुर। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी अमित कुमार से मुलाकात कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विशेष कैंप आयोजित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव और प्रक्रिया की जटिलता के कारण जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं, जिससे पात्र लाभार्थी वंचित रह जाते हैं।
धानापुर, चंदौली

3:19 PM, Apr 2, 2026

अंजनी सिंह ने बताया कि जिला प्रोबेशन विभाग तथा जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाएं गरीब, विधवा, दिव्यांग, वृद्धजन और जरूरतमंद परिवारों के लिए चलाई जा रही हैं। यदि ब्लॉक स्तर पर मेला या विशेष कैंप का आयोजन किया जाए तो गांव-गांव से आने वाले पात्र लोग एक ही स्थान पर आवेदन कर सकेंगे और उन्हें योजनाओं की सही जानकारी भी मिल सकेगी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि धानापुर ब्लॉक के सभी गांवों की जरूरतमंद जनता तक योजनाओं का लाभ सही और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए इस प्रकार के कैंप अत्यंत आवश्यक हैं। इससे लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा।
इस पर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने जिला पंचायत सदस्य को आश्वस्त किया कि जल्द ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ब्लॉक स्तर पर विशेष कैंप/मेला आयोजित कराया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके और अधिक से अधिक लोगों को इसका फायदा पहुंचाया जा सके।