जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने एयर शो की व्यवस्थाओं का भ्रमणशील रहकर लिया जायजा, 24 अक्टूबर का शो सफलतापूर्वक सम्पन्न
नमो घाट, वाराणसी में आयोजित भव्य एयर शो के दौरान जनपद के डुमरी, सुजाबाद और कटेसर, बहादुरपुर एवं आस-पास तक सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।
चंदौली

5:55 PM, Oct 24, 2026
*चंदौली।
नमो घाट, वाराणसी में आयोजित भव्य एयर शो के दौरान जनपद के डुमरी, सुजाबाद और कटेसर, बहादुरपुर एवं आस-पास तक सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्वयं भ्रमणशील रहकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दर्शकों के लिए की गई पेयजल, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुरक्षा के व्यापक इंतज़ामों का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि दूर-दराज से आने वाले आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सुरक्षा बलों को सतर्क रहने और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के निरंतर निरीक्षण और मार्गदर्शन के चलते 24 अक्टूबर, 2026 को आयोजित यह एयर शो अत्यंत अनुशासित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
