जिलाधिकारी और एसपी ने लिया बाढ़ के हालात का जायजा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर को निर्देशित किया कि वह संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार भ्रमण करते रहें और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर आवश्यक राहत कार्य सुनिश्चित करें।
चंदौली

12:25 PM, August 2, 2025
जिलाधिकारी ने किया बाढ़ चौकी का निरीक्षण, राहत-सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा
चंदौली। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने शनिवार को हसनपुर व तिरगांवा गांव सहित कटान प्रभावित एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जलस्तर की स्थिति, संभावित खतरे एवं बचाव कार्यों की तैयारी की गहन समीक्षा की।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर उपजिलाधिकारी सकलडीहा से जानकारी लेते जिलाधिकारी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर को निर्देशित किया कि वह संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार भ्रमण करते रहें और ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर आवश्यक राहत कार्य सुनिश्चित करें।
बाढ़ चौकी का निरीक्षण, मिली संतोषजनक व्यवस्था
Advertisement
जिलाधिकारी ने हसनपुर स्थित बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, भोजन, शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं, पशुचारा, दवा आपूर्ति, मेडिकल टीम की उपलब्धता और अन्य जरूरी संसाधनों की जानकारी मौके पर ली।

बाढ़ चौकी का निरीक्षण करते जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक चंदौली।
इसके साथ ही बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति, संचार व्यवस्था, सूचना रजिस्टर एवं निगरानी प्रणाली की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाई. के. राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रताप सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।