अतायस्तगंज में जिलास्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, मनकपड़ा टीम ने दर्ज की शानदार जीत
क्षेत्र के अतायस्तगंज गांव में रायल स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम को आयोजित जिलास्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी टोनी खरवार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शहाबगंज, चंदौली

7:25 PM, May 8, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। क्षेत्र के अतायस्तगंज गांव में रायल स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम को आयोजित जिलास्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी टोनी खरवार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मनकपड़ा और शहाबगंज की टीमों के बीच 10 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मनकपड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 142 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए चौके-छक्कों की बरसात की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहाबगंज की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 80 रन ही बना सकी। इस तरह मनकपड़ा की टीम ने 62 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
Advertisement
मुख्य अतिथि टोनी खरवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच देने की है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गुलफाम अहमद मिक्कू, मुनीराज यादव, तनवीर अहमद, दीपक कुमार, रजनीश, मुजम्मिल, खुर्शीद, इमरान, लकी, अविनाश, रितुराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
