पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, अरविन्द पटेल बने अध्यक्ष
धानापुर। पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) की बैठक रविवार को धानापुर क्षेत्र के महराई स्थित शिव मंदिर परिसर में पूर्वांचल सह मंत्री सियाराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चंदौली जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
धानापुर, चंदौली

4:11 PM, Oct 25, 2026
महराई में बैठक के दौरान संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय को बनाया गया जिला संरक्षक
धानापुर। पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) की बैठक रविवार को धानापुर क्षेत्र के महराई स्थित शिव मंदिर परिसर में पूर्वांचल सह मंत्री सियाराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चंदौली जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गठित कार्यकारिणी में अरविन्द पटेल को जिलाध्यक्ष, देवेश यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष, गुंजन, राजेन्द्र शर्मा और राकेश कुमार को उपाध्यक्ष, विजय यादव को सहमंत्री, अभिलेष मिश्र को जिला मंत्री, अनिल पाण्डेय को संगठन मंत्री तथा राजकुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
Advertisement
वहीं, बिमल यादव, बृजेश यादव, कृष्णा मौर्या, रजनीश यादव, बजरंगी, पंकज प्रजापति और राजू गुप्ता को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चन्द्र प्रकाश पाण्डेय को जिला संरक्षक के रूप में चयनित किया।
कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी राजेश सिंह, महामंत्री की देखरेख में हुआ। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश कुमार की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।
बैठक में संगठन की मजबूती और संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।
