किसानों को निशुल्क मिनीकिट बीज का वितरण
शहाबगंज, चंदौली। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को विधायक कैलाश आचार्य ने निशुल्क मिनीकिट बीज का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 55 किसानों को मिनीकिट बीज उपलब्ध कराया गया। विधायक ने किसानों से उन्नत बीजों का उपयोग कर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने तथा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
शहाबगंज, चंदौली

4:24 PM, Sep 30, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सकिसानों में विधायक कैलाश आचार्य ने वितरित किया निशुल्क मिनीकिट बीज
शहाबगंज, चंदौली। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को विधायक कैलाश आचार्य ने निशुल्क मिनीकिट बीज का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 55 किसानों को मिनीकिट बीज उपलब्ध कराया गया। विधायक ने किसानों से उन्नत बीजों का उपयोग कर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने तथा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ कृषि संबंधी अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का आह्वान किया।
Advertisement
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने मिनीकिट बीज योजना के संबंध में किसानों को जानकारी दी और इसके उपयोग की विधि बताई। उन्होंने कहा कि किसान उन्नत बीजों का प्रयोग कर फसल की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, बीडीओ दिनेश सिंह, एडीओ आईआरडी अजय प्रताप सिंह, एडीओ एजी पीयूष सिंह सहित आजाद राम, गिरीश नंदन उपाध्याय, किसान संतोष, लालता, गोपाल सिंह, गिरजा देवी, दरोगा पाण्डेय आदि मौजूद रहे।