पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात आई सामने, दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज
शहाबगंज (चंदौली)। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डायल 112 पर एक युवती को कमरे में बंद किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाकर युवती को सकुशल बाहर निकाला।
शहाबगंज, चंदौली

AI द्वारा बनाया गया काल्पनिक फोटो
2:38 PM, Sep 17, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सकमरे में बंद मिली युवती, पुलिस ने ताला तोड़कर कराया मुक्त
शहाबगंज (चंदौली)। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डायल 112 पर एक युवती को कमरे में बंद किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाकर युवती को सकुशल बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, मामले में सेमरा गांव निवासी कृष्णावती देवी पत्नी रामसरन की लिखित तहरीर पर जुबेर आलम और इकराम अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Advertisement
प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच करीब आठ से 10 माह पहले हुए पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में कुछ तथ्य संदिग्ध भी प्रतीत हो रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की गहनता और निष्पक्षता से जांच की जा रही है।
पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में शांति और कानून-व्यवस्था सामान्य है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।