धानापुर में सड़क पर आवागमन को लेकर विवाद, फावड़े से सिर पर किया हमला; दो गिरफ्तार
धानापुर। कस्बा धानापुर स्थित वीआरसी विद्यालय के समीप निर्माणाधीन आरसीसी सड़क पर आवागमन को लेकर हुए विवाद में युवक के सिर पर फावड़े से हमला करने के मामले में धानापुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।

4:22 PM, Aug 28, 2026

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को निर्माणाधीन सड़क पर आवागमन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि मोती और मिथलेश ने निठोहर चौहान निवासी मिश्रान टोला, कस्बा धानापुर के सिर पर फावड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
Advertisement
पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मोती (25) को ग्राम गुरेहू के अमरा मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया। वहीं उसके भाई मिथलेश (19) को धानापुर बस अड्डे से पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने सड़क पर आवागमन को लेकर हुए विवाद के दौरान फावड़े से हमला करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया।
प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक बृजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक चन्देश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार मौर्या, कांस्टेबल मोहम्मद शमशीद और होमगार्ड रमेश राम शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।