निर्माणाधीन सीसी सड़क पर जाने से रोकने को लेकर विवाद, मजदूर पर फावड़े से हमला; वीडियो वायरल
धानापुर। ब्लॉक मुख्यालय से मिश्रान टोला होते हुए रायपुर जाने वाले निर्माणाधीन मार्ग पर सोमवार को सीसी सड़क की ढलाई के दौरान रास्ते से जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने निर्माण कार्य वाली सड़क से जाने का प्रयास किया। मजदूरों द्वारा रोकने पर विवाद बढ़ गया।
धानापुर, चंदौली

3:50 PM, Aug 24, 2026
धानापुर। ब्लॉक मुख्यालय से मिश्रान टोला होते हुए रायपुर जाने वाले निर्माणाधीन मार्ग पर सोमवार को सीसी सड़क की ढलाई के दौरान रास्ते से जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने निर्माण कार्य वाली सड़क से जाने का प्रयास किया। मजदूरों द्वारा रोकने पर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने मजदूर निठोहर राम के साथ मारपीट की और फावड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Advertisement
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक मजदूर के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।