बोतल में पेट्रोल देने को लेकर ग्राहकों में नाराजगी
चकिया (चंदौली)। मुरारपुर स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल दिए जाने को लेकर ग्राहकों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंप पर बोतल में पेट्रोल देने को लेकर स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
चकिया, चंदौली

3:09 PM, Mar 24, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया (चंदौली)। मुरारपुर स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल दिए जाने को लेकर ग्राहकों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंप पर बोतल में पेट्रोल देने को लेकर स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सोमवार को चकिया नगर निवासी अशोक गुप्ता अपनी बंद पड़ी मोटरसाइकिल के लिए बोतल में पेट्रोल लेने पंप पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें बोतल में पेट्रोल नहीं मिल सका, जिसके चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। बाद में उनके साथ आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाकर वे वहां से लौट गए।
Advertisement
घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने को लेकर स्पष्ट नियम और व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है, ताकि जरूरतमंद ग्राहकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
लोगों का कहना है कि यदि इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदर्शित किए जाएं तो ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
