दिव्यांगजन उपकरण वितरण में अव्यवस्था, किसी को नहीं मिली मनचाही ट्राइसाइकिल तो किसी को मिली खराब
शहाबगंज (चंदौली)। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से शुक्रवार को विकासखंड परिसर में जिला स्तरीय दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कैलाश आचार्य और विशिष्ट अतिथि छत्रबली सिंह ने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर वितरित की। हालांकि, वितरण के दौरान अव्यवस्थाओं के चलते कई दिव्यांग लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहाबगंज, चंदौली

7:33 PM, Nov 20, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से शुक्रवार को विकासखंड परिसर में जिला स्तरीय दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कैलाश आचार्य और विशिष्ट अतिथि छत्रबली सिंह ने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर वितरित की। हालांकि, वितरण के दौरान अव्यवस्थाओं के चलते कई दिव्यांग लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला स्तरीय कार्यक्रम होने के बावजूद जिले का कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहा।
वितरण के दौरान सामान्य ट्राइसाइकिल के टायरों में हवा तक नहीं थी। वहीं, 85 प्रतिशत दिव्यांग छब्बन चौहान ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें सामान्य ट्राइसाइकिल दी जाने लगी। इस पर उन्होंने उपकरण लेने से इन्कार कर दिया। इसी तरह पिंटू चौबे को पहले मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पर बैठाकर माला पहनाई गई, लेकिन बाद में उन्हें उतारकर सामान्य ट्राइसाइकिल थमा दी गई।
ताराजीवनपुर निवासी इरफान कोरी, रामपुर निवासी हनुमान यादव और कमालपुर निवासी अखिलेश को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपकरण चार्ज नहीं थे। वहीं, तकनीकी खराबी के चलते दो मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल बदलनी पड़ीं। कई लाभार्थियों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने भी रखीं।
Advertisement
शिविर में कुल आठ मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 34 सामान्य ट्राइसाइकिल और पांच व्हीलचेयर वितरित की गईं। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। यदि किसी पात्र लाभार्थी को उपकरण नहीं मिला है तो वह विभागीय कर्मचारियों से संपर्क कर आवेदन कर सकता है।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह, पंकज टाइगर, अंकित सिंह, गोविंद कुमार और राजेश्वर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
