नगवा पीपा पुल के लिए जाने वाले मार्ग पर बह रहा सीवर का गंदा पानी, बना लोगों के लिए मुसीबत
यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। नगवा-मेढ़वा-धानापुर मार्ग पीपा पुल के रास्ते गाजीपुर जाने वाला एक प्रमुख और व्यस्त मार्ग है, जिस पर दिन-रात वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में सड़क पर फैला गंदा पानी न केवल दुर्घटना का कारण बन रहा है, बल्कि संक्रमण फैलने का भी खतरा पैदा कर रहा है।
चंदौली

9:04 AM, Apr 27, 2026
सड़क पर फिसलन से रोज गिर रहे राहगीर, ग्रामीणों में नाराजगी
धानापुर (चंदौली)। धानापुर - नगवा–चौचकपुर मार्ग स्थित मेढ़वा-कोहड़ा तिराहे पर जलनिकास की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने के कारण फिसलन हो गई है, जिससे आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जबकि इस गांव के ज्यादातर लोग सक्रिय राजनीति में हैं, ऐसे में यह गन्दा पानी उनके आगामी चुनाव पर असर डाल सकता है । नगवा-मेढ़वा-धानापुर मार्ग पीपा पुल के रास्ते गाजीपुर जाने वाला एक प्रमुख और व्यस्त मार्ग है, जिस पर दिन-रात वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में सड़क पर फैला गंदा पानी न केवल दुर्घटना का कारण बन रहा है, बल्कि संक्रमण फैलने का भी खतरा पैदा कर रहा है।
Advertisement
सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर काफी नाराजगी है। राज नारायण यादव, सुनील सिंह, अरुण सिंह, विपिन सिंह, सुरेंद्र निषाद, डब्बू यादव, छोटे यादव, विनय सिंह और अनिल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
