डिजिटल लाइब्रेरी से गांवों में शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
शहाबगंज (चंदौली)। ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब गांव में ही बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की गई है। पंचायती राज विभाग की ओर से विकास खंड शहाबगंज की ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। साथ ही वाई-फाई की सुविधा
शहाबगंज, चंदौली

7:36 PM, Sep 11, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सडिजिटल लाइब्रेरी से गांव के मेधावी बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद
पहले चरण में छह ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी स्थापित, दूसरे चरण में 22 गांवों में निर्माण प्रक्रिया शुरू
शहाबगंज (चंदौली)। ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब गांव में ही बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की गई है। पंचायती राज विभाग की ओर से विकास खंड शहाबगंज की ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। साथ ही वाई-फाई की सुविधा के माध्यम से मोबाइल को कनेक्ट कर ऑनलाइन शिक्षण सामग्री भी प्राप्त की जा सकेगी।
लाइब्रेरी में एनसीईआरटी की कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स सहित अन्य उपयोगी अध्ययन सामग्री भी रखी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
Advertisement
बुजुर्गों के लिए धार्मिक और साहित्यिक पुस्तकें भी रहेंगी उपलब्ध
डिजिटल लाइब्रेरी को केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रखा गया है। यहां बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक पुस्तकों के साथ कहानी और उपन्यास भी उपलब्ध कराए गए हैं। इससे गांव में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को अपनी रुचि के अनुसार अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
पंचायती राज विभाग द्वारा विकास खंड शहाबगंज की राममाड़ो, वनभीषमपुर, शहाबगंज, बनरसिया, खरौझा और सारिंगपुर ग्राम पंचायतों में पहले चरण के तहत डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कर दी गई है। वहीं दूसरे चरण में बयापुर, बेलावर, करनौल, छित्तमपुर, कवलपुरवा खास, सेमरा, लेहरा खास, नौडिहा, मसोई, मुबारकपुर, कलानी, बिशुनपुरवा, मल्हार, बेन, जेंगुरी, हड़ौरा, कौड़िहार, पालपुर, सीहर और पड़रिया सहित 22 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले चरण में छह गांवों में लाइब्रेरी की स्थापना हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण में 22 ग्राम पंचायतों में स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
