ऑपरेशन वज्रपात के तहत धानापुर पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्रपात’ अभियान के तहत धानापुर थाना पुलिस ने गैंग बनाकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
चंदौली

1:33 PM, Jun 15, 2026
चंदौली। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्रपात’ अभियान के तहत धानापुर थाना पुलिस ने गैंग बनाकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन के नेतृत्व में 14 जून 2026 को धानापुर पुलिस टीम ने ग्राम नरौली निवासी मुरेश यादव (45) पुत्र स्व. शंकर यादव एवं नन्द कुमार यादव (23) पुत्र स्व. श्याम नारायण यादव को हिरासत में लिया। दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना धानापुर में पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मु.अ.सं. 44/2026 (धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस) तथा मु.अ.सं. 90/2026 (धारा 351(3), 352 बीएनएस) शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन, थाना धानापुर
Advertisement
उपनिरीक्षक सकलैन अहमद
मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार
आरक्षी सुमित गुप्ता
पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
