धानापुर पुलिस ने फर्जी बैनामा कर 8.45 लाख की ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, पुरा चेता दूबे गांव निवासी लक्ष्मीना देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसी गांव पुरा सीता मिश्र निवासी मनीष मिश्रा ने उसके घर के पास स्थित जमीन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने स्वयं को जमीन मालिक से संपर्क में बताते हुए 8.45 लाख रुपये में दो बिस्वा जमीन दिलाने का सौदा तय कराया। पीड़िता से 7.50 लाख रुपये नकद तथा 95 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ले लिए गए।
चंदौली

3:47 PM, Jun 16, 2026
चन्दौली। धानापुर पुलिस ने फर्जी जमीन बैनामा कर 8.45 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी आधार और पैन कार्ड तैयार कर दूसरे व्यक्ति को जमीन मालिक बताकर दो बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री करा दी और पूरा पैसा हड़प लिया।
पुलिस के अनुसार, पुरा चेता दूबे गांव निवासी लक्ष्मीना देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसी गांव पुरा सीता मिश्र निवासी मनीष मिश्रा ने उसके घर के पास स्थित जमीन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने स्वयं को जमीन मालिक से संपर्क में बताते हुए 8.45 लाख रुपये में दो बिस्वा जमीन दिलाने का सौदा तय कराया। पीड़िता से 7.50 लाख रुपये नकद तथा 95 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ले लिए गए।
Advertisement
बाद में पता चला कि असली जमीन मालिक अरशद पुत्र शम्सुद्दीन को इस सौदे की कोई जानकारी नहीं थी। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक अन्य व्यक्ति को जमीन मालिक बनाकर रजिस्ट्री करा दी और पूरी रकम अपने पास रख ली।
तहरीर के आधार पर धानापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर नरौली मोड़, धानापुर से आरोपी मनीष मिश्रा पुत्र स्व. रामआधार मिश्रा निवासी पुरा सीता मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।