ऑपरेशन वज्रपात के तहत धानापुर पुलिस की कार्रवाई, मारपीट और धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन के नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम ने ग्राम बभनियांव निवासी आशुतोष उर्फ इंतजार (20 वर्ष) पुत्र कैलाश और विजय कुमार (25 वर्ष) पुत्र वंशराज को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
चंदौली

1:44 PM, Jun 18, 2026
धानापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत धानापुर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने वाले दो युवकों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन के नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम ने ग्राम बभनियांव निवासी आशुतोष उर्फ इंतजार (20 वर्ष) पुत्र कैलाश और विजय कुमार (25 वर्ष) पुत्र वंशराज को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी क्षेत्र में लोगों से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने जैसी गतिविधियों में शामिल थे। इनके खिलाफ पहले से भी मुकदमा अपराध संख्या 85/2026, धारा 351(3)/352 बीएनएस थाना धानापुर में दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
Advertisement
प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन, थाना धानापुर
उपनिरीक्षक विनोद यादव
उपनिरीक्षक बृजेश मिश्रा
पुलिस ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।