धानापुर को मिली सौगात: संध्या हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज शुरू,
अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि यह कई वर्षों का सपना था कि धानापुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल सके। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना के साथ-साथ आयुष्मान सुविधा शुरू करने का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और असहाय मरीजों को कार्ड के माध्यम से निःशुल्क एवं सस्ता इलाज उपलब्ध कराना है।*
धानापुर, चंदौली

6:36 PM, Feb 26, 2026
*16 लाख की सी-आर्म मशीन से अब होगा उपचार*
धानापुर। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। संध्या हॉस्पिटल में अब आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके साथ ही अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना से धानापुर क्षेत्र को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की नई पहचान मिली है।
*अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि यह कई वर्षों का सपना था कि धानापुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक इलाज स्थानीय स्तर पर ही मिल सके। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना के साथ-साथ आयुष्मान सुविधा शुरू करने का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और असहाय मरीजों को कार्ड के माध्यम से निःशुल्क एवं सस्ता इलाज उपलब्ध कराना है।*
हाल ही में संध्या हॉस्पिटल में लगभग 16 लाख रुपये की अत्याधुनिक सी-आर्म (C-Arm) मशीन स्थापित की गई है, जो पूरे क्षेत्र में पहली बार लगी है। इस मशीन से अब यहां जटिल और आधुनिक सर्जरी की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी।
सी-आर्म मशीन से मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं
*इस मशीन के माध्यम से अस्पताल में अब—*
हड्डी (ऑर्थोपेडिक) ऑपरेशन
लैप्रोस्कोपिक सर्जरी
यूरोलॉजी (यूरो) ऑपरेशन
न्यूरोसर्जरी (न्यूरो) ऑपरेशन
जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।
