खेल मैदान में धानापुर का दबदबा, सकलडीहा दूसरे और बरहनी तीसरे स्थान पर
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह एवं सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने की। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। वहीं बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कोई
धानापुर, चंदौली

5:39 PM, Nov 25, 2026
24वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पहले दिन धानापुर के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
धानापुर (चंदौली)। विकासखंड धानापुर के आवाजापुर स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कॉलेज परिसर में बुधवार को 24वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन खेल मैदान में धानापुर ब्लॉक के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए धानापुर ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सकलडीहा दूसरे और बरहनी तीसरे पायदान पर रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने दौड़, खो-खो, कबड्डी समेत विभिन्न खेल स्पर्धाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
Advertisement
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह एवं सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने की। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। वहीं बीएसए सचिन कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जेपी रावत ने किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे की देखरेख में हुआ। व्यवस्थापक की जिम्मेदारी डॉ. देवेंद्र यादव एवं सुनील सिंह ने निभाई।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, अमरजीत जायसवाल, इम्तियाज खान, राकेश रावत, राजेंद्र सिंह, इमरान खान, विनोद कुमार, रत्नागर, प्रमोद कुमार, मंगल देव शर्मा, मनोज कुमार पांडेय, देव कुमार आनंद, रुचि सिंह, ज्ञानचंद्र कांत, सुमन कांत, दीप्ती सिंह, आशीष गुप्ता, दिलीप भारती, चंद्रकांत सिंह, मनीष यादव, रेखा यादव, सुनीता तिवारी, प्रीति सिंह, जया सिंह एवं बृजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अनुदेशक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के पहले दिन धानापुर ब्लॉक के ओवरऑल चैंपियन बनने पर खिलाड़ियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। दूसरे दिन भी विभिन्न खेल स्पर्धाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
