मीरजापुर में 10,234 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण, 37 मुकदमों से था संबंध
मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में माल निस्तारण अभियान के तहत थाना पड़री पुलिस ने 37 आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमों में जब्त 10,234.8 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया।
मिर्जापुर

6:27 PM, Aug 23, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्समीरजापुर। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में माल निस्तारण अभियान के तहत थाना पड़री पुलिस ने 37 आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमों में जब्त 10,234.8 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया।
थाना पड़री परिसर में वर्ष 2023 के एक, वर्ष 2025 के तीन तथा वर्ष 2026 के 33 मुकदमों से संबंधित अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब का विनष्टीकरण कराया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 33 लाख 26 हजार 50 रुपये बताई गई है।
Advertisement
पुलिस के अनुसार, इन मुकदमों में जब्त शराब के विनष्टीकरण के लिए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की गई। विनष्टीकरण के दौरान नायब तहसीलदार अरविंद कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्र, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम सदर तहसील राजेश कुमार और थाना प्रभारी पड़री प्रदीप कुमार सिंह सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को लंबित माल के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना पड़री पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के बाद बड़ी मात्रा में जब्त अवैध शराब को नष्ट कराया गया।
