किसानों की मांगों को लेकर चकिया में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
चकिया, चंदौली। संयुक्त किसान मोर्चा एवं उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को चकिया नगर में जुलूस निकालकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में निकले जुलूस के बाद किसानों ने राष्ट्रपति महोदय, भारत सरकार के नाम संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी चकिया को सौंपा।
चकिया, चंदौली

5:24 PM, Nov 26, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
**केंद्र सरकार से 2021 के लिखित वादे पूरे करने, एमएसपी की कानूनी गारंटी और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता की मांग**
चकिया, चंदौली। संयुक्त किसान मोर्चा एवं उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को चकिया नगर में जुलूस निकालकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में निकले जुलूस के बाद किसानों ने राष्ट्रपति महोदय, भारत सरकार के नाम संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी चकिया को सौंपा।
किसानों ने मांग किया कि केंद्र सरकार 9 दिसंबर 2021 को किए गए लिखित वादों को पूरा करे। भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को नहीं किए जाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने तथा सी2 लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर खरीद का कानून बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही सभी फसलों की खरीद की गारंटी और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की मांग की गई।
Advertisement
प्रदर्शनकारियों ने बिजली के निजीकरण और बिजली विधेयक 2025 को वापस लेने, मनरेगा को बहाल करने तथा कृषि संकट समाप्त कर खेती को बचाने की मांग भी उठाई। किसानों ने कहा कि कृषि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किए बिना किसान और खेती दोनों संकट से उबर नहीं सकते।
स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए किसान नेताओं ने सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी और अन्य उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि समितियों पर ऊंट के मुंह में जीरा के समान खाद पहुंच रही है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने और वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनाने की भी मांग की गई।
इस दौरान परमानंद सिंह, लालचंद सिंह एडवोकेट, राजेंद्र यादव, रामनिवास पांडेय, भुगुनाथ विश्वकर्मा, नंदलाल राम, धर्मराज राम, आधार, जयनाथ, रमेश यादव, चुल्हन और रामदुलारे सहित कई किसान नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
