रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन
धीना (चंदौली)। कमालपुर–अमड़ा मार्ग पर स्थित धीना बाजार के रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को निजात दिलाने की मांग उठाई।
धीना, चंदौली

7:48 PM, Mar 11, 2026
धीना (चंदौली)। कमालपुर–अमड़ा मार्ग पर स्थित धीना बाजार के रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को निजात दिलाने की मांग उठाई।
व्यापारियों का कहना है कि यहां दोहरी रेलवे लाइन होने के कारण फाटक अधिक समय तक बंद रहता है, जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों तथा व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फाटक बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिसका सीधा असर स्थानीय व्यापार पर भी पड़ता है।
व्यापारियों ने बताया कि भविष्य में यदि इस मार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण होता है और रेलवे लाइनों की संख्या भी बढ़ती है तो जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है। ऐसे में लोगों का आधा दिन जाम में ही गुजरने की आशंका बनी रहेगी।
Advertisement
व्यापारियों और राहगीरों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जाम की समस्या से स्थायी समाधान के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए।
प्रदर्शन में अभय अग्रहरि, शुभम चौरसिया, धीरज गोड़, संजय सोनकर, सुनील यादव, शंकर, कल्लू यादव, अजीत कुमार, सचिन जायसवाल, अखिलेश कुमार, आशीष उपाध्याय, संजय सिंह, अनूप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
