कमालपुर-सकलडीहा मार्ग पर सुबह 7 से 12 बजे तक ट्रकों की आवाजाही रोकने की मांग
अमड़ा- कमालपुर- सकलडीहा मार्ग पर बालू लदी ट्रकों की बढ़ती आवाजाही से क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका एक बार फिर बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अल सुबह से लेकर देर रात तक इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन जारी है, जिससे खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
कमालपुर, चन्दौली

9:58 AM, May 5, 2026
स्कूल समय में बालू लदी ट्रकों से बढ़ा खतरा, ग्रामीणों में दहशत
कमालपुर, (चन्दौली)। अमड़ा- कमालपुर- सकलडीहा मार्ग पर बालू लदी ट्रकों की बढ़ती आवाजाही से क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका एक बार फिर बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अल सुबह से लेकर देर रात तक इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन जारी है, जिससे खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी इस मार्ग पर ट्रकों के चलते कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। उस समय कमालपुर कस्बे में चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाई थी। लेकिन अब एक बार फिर से ट्रकों का संचालन तेज हो गया है।
सबसे गंभीर स्थिति सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच की है, जब हजारों की संख्या में बच्चे स्कूल और कॉलेज के लिए इसी मार्ग से गुजरते हैं। क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज सहित सेंट जोसफ और हरिद्वार राय इंटर कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जहां लगभग 10 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं।
Advertisement
कई बच्चे पैदल और साइकिल से स्कूल पहुंचते हैं, जिससे तेज रफ्तार ट्रकों के बीच दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। इस स्थिति से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूली समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
