चंदौली मुख्यालय से सभी तहसील मुख्यालयों के लिए रोडवेज बसें चलाने की मांग
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने मांग की कि चंदौली मुख्यालय से प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे सभी तहसील मुख्यालयों के लिए रोडवेज बसें संचालित की जाएं। साथ ही, सभी तहसील मुख्यालयों से भी सुबह 9:00 बजे रोडवेज बसों का संचालन चंदौली जनपद न्यायालय तक सुनिश्चित किया जाए, ताकि वादकारियों और अधिवक्ताओं को आवागमन में सुविधा मिल सके और न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
चन्दौली

1:42 PM, Jun 6, 2026
चंदौली। तहसील दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर जनपद मुख्यालय से सभी तहसील मुख्यालयों तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की। यह ज्ञापन संतोष कुमार पाठक एडवोकेट के नेतृत्व में सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि जनपद चंदौली में पांच तहसीलें हैं, लेकिन तहसील मुख्यालयों से चंदौली मुख्यालय तक आने-जाने के लिए पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इससे वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को न्यायालय पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे न्यायिक कार्य भी प्रभावित होता है।
Advertisement
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने मांग की कि चंदौली मुख्यालय से प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे सभी तहसील मुख्यालयों के लिए रोडवेज बसें संचालित की जाएं। साथ ही, सभी तहसील मुख्यालयों से भी सुबह 9:00 बजे रोडवेज बसों का संचालन चंदौली जनपद न्यायालय तक सुनिश्चित किया जाए, ताकि वादकारियों और अधिवक्ताओं को आवागमन में सुविधा मिल सके और न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।
इस दौरान दीपक सिंह एडवोकेट, अनंत सिन्हा एडवोकेट, ललित शर्मा एडवोकेट, श्रीकांत गुप्ता एडवोकेट, विनोद राठौर एडवोकेट एवं मनोज कुमार पाठक सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।