बकाया मानदेय और ईपीएफ के अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग
शहाबगंज (चंदौली)। बकाया मानदेय के भुगतान और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को लोक शिक्षा समिति ब्लॉक शहाबगंज के प्रेरकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्रक सौंपा। प्रेरक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में प्रेरकों ने बीआरसी पर पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार के समक्ष अपनी मांग रखी।
शहाबगंज, चंदौली

4:33 PM, Oct 13, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सप्रेरकों ने बीआरसी पर बीईओ को सौंपा पत्रक
शहाबगंज (चंदौली)। बकाया मानदेय के भुगतान और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को लोक शिक्षा समिति ब्लॉक शहाबगंज के प्रेरकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्रक सौंपा। प्रेरक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में प्रेरकों ने बीआरसी पर पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार के समक्ष अपनी मांग रखी।
प्रेरकों ने बकाया मानदेय का भुगतान कराने के साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने संबंधित अभिलेखों को उपलब्ध कराने की अपील की, जिससे मानदेय और भविष्य निधि से जुड़े मामलों में स्थिति स्पष्ट हो सके।
Advertisement
इस दौरान चंद्रभूषण देव, मनीष दुबे, गुप्तनाथ, अली अहमद अंसारी, सुनीता, रीता, सरला यादव और बुद्धिराम सहित अन्य प्रेरक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल ने किया।