16 वर्षों से लंबित मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग, ग्राम रोजगार सेवकों के आंदोलन को समर्थन
चंदौली। बीवीजी-जी राम जी कर्मचारी महासंघ चंदौली ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने 16 वर्षों से लंबित मानव संसाधन नीति का निर्धारण करने तथा मानदेय में विसंगतियों को दूर कर समान सम्मानजनक वेतन वृद्धि की मांग उठाई है।
चंदौली

7:09 PM, Nov 27, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
चंदौली। बीवीजी-जी राम जी कर्मचारी महासंघ चंदौली ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने 16 वर्षों से लंबित मानव संसाधन नीति का निर्धारण करने तथा मानदेय में विसंगतियों को दूर कर समान सम्मानजनक वेतन वृद्धि की मांग उठाई है।
22 नवंबर 2026 को जारी पत्र में संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की मानव संसाधन नीति का निर्धारण लंबे समय से नहीं किया गया है। वर्तमान महंगाई के दौर में कर्मचारियों को मिलने वाला मानदेय अपर्याप्त है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण नीति और पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि विभाग की ओर से प्रस्तावित मानदेय वृद्धि में विसंगतियां हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। संगठन ने कहा कि सभी कर्मचारियों के लिए समान मानदेय वृद्धि की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी के साथ भेदभाव न हो।
Advertisement
महासंघ ने ग्राम रोजगार सेवकों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन और धरना कार्यक्रम को समर्थन देने की घोषणा करते हुए अधिकारियों से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।
पत्र जिला कार्यक्रम समन्वयक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक तथा उपायुक्त (श्रम रोजगार) को संबोधित को दिया गया।
