मुगलसराय से औसाफ अहमद 'गुड्डू' को सपा प्रत्याशी बनाने की उठी मांग
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज की अच्छी-खासी आबादी होने के बावजूद अब तक समाजवादी पार्टी ने इस समुदाय से किसी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। उनका कहना था कि यदि इस बार औसाफ अहमद 'गुड्डू' को प्रत्याशी बनाया जाता है तो पार्टी को न केवल मुगलसराय विधानसभा सीट बल्कि जिले की अन्य सीटों पर भी राजनीतिक लाभ मिल सकता है।
चंदौली

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मिलकर मांग करते हुए
8:39 PM, Jun 26, 2026
डीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुगलसराय विधानसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं औसाफ अहमद 'गुड्डू' को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के आवास पहुंचे और अपनी मांग उनके समक्ष रखी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज की अच्छी-खासी आबादी होने के बावजूद अब तक समाजवादी पार्टी ने इस समुदाय से किसी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। उनका कहना था कि यदि इस बार औसाफ अहमद 'गुड्डू' को प्रत्याशी बनाया जाता है तो पार्टी को न केवल मुगलसराय विधानसभा सीट बल्कि जिले की अन्य सीटों पर भी राजनीतिक लाभ मिल सकता है।
Advertisement
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाई जाएगी। वहीं, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव से भी कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर अपनी बात रखी। विधायक ने भी भरोसा दिलाया कि इस प्रस्ताव को पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा।
बैठक में रिजवान अहमद, हैदर अली खान, नईम अहमद, जिया अहमद, वसीम खान, शफी अलीमीन, कमाल अहमद, मोहम्मद फैसल, फजल खान, आरिफ, साजिद, फिरोज, अफजल आलम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।