बीएमएम पद से हटाए गए कर्मचारी को पुनः तैनाती की मांग, महिला समूह सखियों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा पत्रक
शहाबगंज, चंदौली। विकासखंड शहाबगंज से जुड़ी त्रिवेणी प्रेरणा संकुल समिति की समूह सखियों ने बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) के पद से हटाए गए कर्मचारी को पुनः तैनाती दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में समूह सखियों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंदौली को संबोधित पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
शहाबगंज, चंदौली

5:16 PM, Oct 5, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज, चंदौली। विकासखंड शहाबगंज से जुड़ी त्रिवेणी प्रेरणा संकुल समिति की समूह सखियों ने बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) के पद से हटाए गए कर्मचारी को पुनः तैनाती दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में समूह सखियों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंदौली को संबोधित पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
पत्र में समूह सखियों ने बताया कि त्रिवेणी प्रेरणा संकुल समिति से जुड़ी सभी समूह सखियां चाहती हैं कि उनके बीएमएम को पुनः शहाबगंज ब्लॉक में बीएमएम के पद पर तैनात किया जाए। उनका कहना है कि बीएमएम के पद से हटाए जाने के बाद उनकी कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है और समूह से जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
समूह सखियों ने पत्र के माध्यम से कहा कि पूर्व में कार्यरत बीएमएम द्वारा उनके साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाता था। ऐसे में उन्हें पुनः शहाबगंज ब्लॉक में तैनात किए जाने से समूहों के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहूलियत होगी।
पत्र में सभी समूह सखियों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से उनकी मांग को स्वीकार करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराने की अपील की है। इस दौरान लालमनी देवी,मंजू देवी, प्रियंका यादव, सुशी,सोनी, ममता, हेमवती कुमारी ,रेनू चौबे,अंशु,पुनम, सपना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
