प्रजापति समाज के सम्मेलन में उठी शहीदों की प्रतिमा और प्रवेश द्वार निर्माण की मांग
धानापुर। कस्बा स्थित माया मंगलम में रविवार को प्रजापति समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह शामिल हुए। सम्मेलन में समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और महापुरुषों के योगदान पर चर्चा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुशील सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने महाराजा दक्ष प्रजापति एवं डॉ. रत्नप
धानापुर चन्दौली

5:26 PM, Nov 1, 2026
धानापुर। कस्बा स्थित माया मंगलम में रविवार को प्रजापति समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह शामिल हुए। सम्मेलन में समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और महापुरुषों के योगदान पर चर्चा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुशील सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने महाराजा दक्ष प्रजापति एवं डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के शैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान महापुरुषों के विचारों और उनके योगदान को याद किया गया।
सम्मेलन के दौरान प्रजापति समाज के लोगों ने धानापुर थाना कांड में शहीद हुए पुरुषोत्तम प्रजापति निवासी गुरेहू तथा रामआधार प्रजापति निवासी इनायतपुर की स्मृति को संजोने के लिए उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की मांग उठाई। साथ ही दोनों शहीदों के गांवों में उनके सम्मान में प्रवेश द्वार बनवाने की मांग भी मुख्य अतिथि के समक्ष रखी।
Advertisement
इस पर विधायक सुशील सिंह ने अपने संबोधन में आश्वासन देते हुए कहा कि चुनाव से पहले रामआधार प्रजापति और पुरुषोत्तम प्रजापति की प्रतिमाओं का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करा दिया जाएगा। उनके इस आश्वासन के बाद समाज के लोगों ने अपनी मांग को लेकर उम्मीद जताई। समाज के लोगों ने कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी स्मृति को स्थायी रूप से संरक्षित किया जाना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनीष प्रजापति ने की, जबकि संचालन अंबिका प्रजापति ने किया। सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, गोपाल बिंद, माया देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी, नीलम देवी, सियाराम प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, खुशहाल प्रजापति, मंगला प्रजापति, गणेश प्रजापति, गुलाब प्रजापति एवं राधेश्याम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
