पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सिक्स लेन सड़क व पार्क निर्माण की मांग
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ( चंदौली)। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने आज जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए सिक्स लेन सड़क निर्माण, काली मंदिर प्रकरण तथा पार्क निर्माण की मांग की गई है।
चंदौली

4:18 PM, Feb 19, 2026
मुगलसराय में जाम, काली मंदिर विवाद और पार्क निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ( चंदौली)। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने आज जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए सिक्स लेन सड़क निर्माण, काली मंदिर प्रकरण तथा पार्क निर्माण की मांग की गई है।
सिक्स लेन सड़क निर्माण की मांग
ज्ञापन में कहा गया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) क्षेत्र में भीषण जाम की समस्या आमजन के लिए गंभीर परेशानी बन चुकी है। जहां सर्वाधिक जाम लगता है, वहां पहले से ही फोरलेन सड़क बनी हुई है, इसके बावजूद पुनः फोरलेन निर्माण कराया जा रहा है, जिसे सरकारी धन की बर्बादी बताया गया।
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने मांग की कि मुगलसराय नगर में जीटी रोड के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी की पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, इसलिए वहां चार लेन के बजाय सिक्स लेन सड़क का निर्माण कराया जाना चाहिए, जिससे स्थायी समाधान निकल सके।
काली माता मंदिर प्रकरण
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्राचीन काली माता मंदिर को शौचालय के पास स्थापित करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि काली माता की अपनी भूमि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पहले से उपलब्ध है।
Advertisement
मांग की गई कि —
यदि सिक्स लेन सड़क बनती है, तो काली माता मंदिर को उनकी स्वयं की भूमि पर स्थापित किया जाए।
यदि सिक्स लेन सड़क नहीं बनती, तो मंदिर को वर्तमान स्थान पर ही यथावत रहने दिया जाए।