विंध्य एक्सप्रेस-वे के भूमि अधिग्रहण में संशोधन की मांग, किसानों ने विधायक सुशील सिंह को सौंपा ज्ञापन
चंदौली। विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण में संशोधन की मांग को लेकर किसान संगठनों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। विकास भवन बिछिया कला के पास धरना स्थल पर पहुंचे विधायक सुशील सिंह को किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। विधायक ने किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद पांच से छह किसानों की कमेटी गठित कर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वा
चंदौली

5:26 PM, Aug 10, 2026
चंदौली। विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण में संशोधन की मांग को लेकर किसान संगठनों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। विकास भवन बिछिया कला के पास धरना स्थल पर पहुंचे विधायक सुशील सिंह को किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। विधायक ने किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद पांच से छह किसानों की कमेटी गठित कर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया।
संयुक्त किसान मोर्चा पंचायत, किसान खेती बचाओ, अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान भूमि अधिग्रहण में संशोधन की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि चंदौली के नरवन क्षेत्र समेत अन्य इलाकों के किसानों की जमीन विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही है। इससे किसानों के सामने खेती और आजीविका से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो रही हैं।
किसानों ने मांग की कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) और किसानों के बीच वार्ता के लिए एक बोर्ड गठित किया जाए। इसके साथ ही पुन: सर्वे कराया जाए और सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने तक भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को स्थगित रखा जाए। किसानों ने विंध्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण में आवश्यक संशोधन की भी मांग की।
Advertisement
विधायक सुशील सिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पांच से छह लोगों की कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी के साथ जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को पत्र देकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और जल्द ही मुलाकात का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं किसान परिवार से हैं और खेती-किसानी की समस्याओं को समझते हैं। किसानों की समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा और वह उनके साथ हैं।
इस मौके पर अशोक सिंह, संत विलास सिंह, रामप्या राम, छोटे लाल यादव, रामजन्म मौर्य, सतीश सिंह चौहान, विनोद विश्वकर्मा, नसीमुद्दीन अंसारी, शिवशंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन मनी देव चतुर्वेदी ने किया।
