शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को डीआईओएस से मिला प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
चंदौली

5:47 PM, Aug 27, 2026
एक पखवारे में समाधान नहीं हुआ तो कार्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
इस दौरान मुख्य रूप से एनपीएस अपडेशन, एनपीएस से ओपीएस में शामिल शिक्षकों की कटौती राशि को जीपीएफ खाते में स्थानांतरित करने तथा शिक्षकों के बकाया अवशेषों के भुगतान से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई।
Advertisement
जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि यदि एक पखवारे के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलामंत्री विनोद प्रजापति, राज्य परिषद सदस्य प्रेमनारायण सिंह, मीडिया प्रभारी योगेश सिंह और जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल यादव शामिल रहे।
