चंद्रप्रभा के जंगल से भटककर गौरी गांव पहुंचा हिरन
विकास क्षेत्र के गौरी गांव में मंगलवार की सुबह चंद्रप्रभा वन्यजीव क्षेत्र से भटककर एक हिरन गांव में पहुंच गया। खेतों और आबादी के बीच हिरन को देखकर ग्रामीणों में कौतूहल के साथ हलचल मच गई। लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे किसी प्रकार की क्षति पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
शहाबगंज, चंदौली

4:02 PM, Jul 21, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया (चन्दौली)। विकास क्षेत्र के गौरी गांव में मंगलवार की सुबह चंद्रप्रभा वन्यजीव क्षेत्र से भटककर एक हिरन गांव में पहुंच गया। खेतों और आबादी के बीच हिरन को देखकर ग्रामीणों में कौतूहल के साथ हलचल मच गई। लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे किसी प्रकार की क्षति पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही राजपथ रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी टीम को मौके पर रवाना किया। वन विभाग की टीम में राजेश कुमार यादव, एम.डी. सौदागर और पंचम कुमार शामिल रहे। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित तरीके से हिरन को अपने कब्जे में लिया और उसे रेंज कार्यालय चकिया लाया गया।
Advertisement
रेंज कार्यालय में हिरन का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके स्वास्थ्य की निगरानी की गई तथा आवश्यक उपचार भी उपलब्ध कराया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरन भोजन या पानी की तलाश में जंगल की पहाड़ियों और जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था।
वन विभाग ने ग्रामीणों की जागरूकता और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी वन्यजीव के आबादी क्षेत्र में आने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
