धानापुर थाना कांड के नायक स्वतंत्रता सेनानी कामता प्रसाद विद्यार्थी की मनाई गई पुण्यतिथि, मेधावियों को किया सम्मानित
धानापुर। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव में सोमवार को धानापुर थाना कांड के नायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षण संस्थानों के संस्थापक स्वर्गीय कामता प्रसाद विद्यार्थी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
धानापुर, चंदौली

1:10 PM, Aug 17, 2026
धानापुर। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव में सोमवार को धानापुर थाना कांड के नायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षण संस्थानों के संस्थापक स्वर्गीय कामता प्रसाद विद्यार्थी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अमित मौर्या निवासी भदाहू तथा सहायक जिला कृषि अधिकारी के पद पर चयनित चंद्रजीत यादव को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Advertisement
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक डॉ. आनंद विद्यार्थी ने कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर युवाओं में देशप्रेम, निस्वार्थ सेवा एवं समाज कल्याण की भावना विकसित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और आदर्शों को समझना तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहीं अमला सिंह ने धानापुर कांड के महानायक स्वर्गीय कामता प्रसाद विद्यार्थी के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों एवं विद्यार्थियों ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रबंधक आशीष विद्यार्थी, प्रधानाचार्य मोती राम, संतोष यादव, प्रखर आनंद, अमरेंद्र सिंह, लाल बिहारी, राम प्रकाश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।