ब्लेड से पड़ोसी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
बलुआ। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में खंभे पर तार लगाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पर धारदार ब्लेड से हमला करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार ब्लेड भी बरामद की है।
बलुआ, चंदौली

6:10 PM, Aug 31, 2026
बलुआ। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में खंभे पर तार लगाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पर धारदार ब्लेड से हमला करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की धारदार ब्लेड भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को विशुनपुरा गांव निवासी प्रदीप चौहान और देवेन्द्र चौहान के बीच खंभे पर तार लगाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान देवेन्द्र चौहान ने प्रदीप चौहान पर जान से मारने की नीयत से लोहे की धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
प्रदीप की तहरीर पर बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सराय नहर पुलिया के पास से देवेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद की गई।
Advertisement
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि खंभे पर तार लगाने को लेकर प्रदीप चौहान से उसका विवाद चल रहा था। इसी से नाराज होकर उसने 30 अगस्त को प्रदीप पर ब्लेड से हमला किया और मौके से फरार हो गया। आरोपी के मुताबिक वह वाराणसी जाने के लिए निकला था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेन्द्र चौहान पुत्र कपिलदेव चौहान, निवासी विशुनपुरा, थाना बलुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।