युवक का शव गंगा में उतराया मिला
बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पुल से शुक्रवार की रात गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव रविवार को महुअरकला गांव के पास गंगा किनारे उतराया मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रामप्रसाद राजभर पुत्र जुलाब राजभर, निवासी उदयपुर (थाना चोलापुर) के रूप में हुई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। युवक ट्रक मैकेनिक का कार्य करता था।
चहनिया, चन्दौली

युवक रामप्रसाद राजभर का फाइल फोटो
4:10 PM, May 17, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पुल से शुक्रवार की रात गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव रविवार को महुअरकला गांव के पास गंगा किनारे उतराया मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रामप्रसाद राजभर पुत्र जुलाब राजभर, निवासी उदयपुर (थाना चोलापुर) के रूप में हुई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। युवक ट्रक मैकेनिक का कार्य करता था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात युवक अपनी बाइक बलुआ पुल पर खड़ी कर जेब से पर्स निकालकर बाइक पर रख दिया और गंगा में छलांग लगा दी। पीछे से आ रहे लोगों ने घटना देखी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने निजी गोताखोरों व नाव की मदद से रात में काफी खोजबीन कराई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
रविवार को महुअरकला गांव के पास गंगा किनारे शव उतराया देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की।
Advertisement
बताया गया कि शनिवार को पुलिस द्वारा बाइक की फोटो जारी किए जाने के बाद परिजन बलुआ थाने पहुंचे थे। वायरल फोटो के आधार पर युवक की पहचान हुई।
पुलिस को युवक की बाइक पर रखे पर्स से एक पत्र भी मिला है, जिसमें ‘पूजा’ नाम का जिक्र है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। हालांकि थाने पहुंचे परिजनों ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया। परिजनों का कहना है कि युवक घर से यह कहकर निकला था कि वह चिकन लेने जा रहा है। पिछले तीन दिनों से परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे।
