पड़रिया गांव जाने वाले नहर में बने छलका के पास बुजुर्ग महिला का मिला शव
शहाबगंज। गोविन्दीपुर राजवाहा में पड़रिया गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित छलका के पास बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
शहाबगंज, चंदौली

7:35 PM, Oct 11, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। गोविन्दीपुर राजवाहा में पड़रिया गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित छलका के पास बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में पुलिस ने शव की शिनाख्त पालपुर गांव निवासी एक मंदबुद्धि महिला के रूप में की। महिला का शव राजवाहा में पानी के बहाव के साथ बहकर छलका के पास पहुंचने की आशंका ग्रामीणों ने जताई है। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।
Advertisement
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गोविन्दीपुर राजवाहा के छलका के पास एक बुजुर्ग महिला का शव मिला था। उसकी पहचान पालपुर गांव निवासी महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
